logo

झारखंड न्यूज की खबरें

फेक ST सर्टिफिकेट बनाकर हासिल की थी नौकरी, बर्खास्त किए गए इस जिले के चुनाव अधिकारी 

पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानु राम नाग को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से एसटी सर्टिफिकेट बनाकर द्वितीय झारखंड प्रशासनिक सेवा की नौकरी हासिल की थी। कैबिनेट ने 27 सितंबर को इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।

नेतरहाट में डाक विभाग के अवकाश गृह का हुआ उद्घाटन

28 सितंबर को नेतरहाट के उप डाकघर परिसर में भारतीय डाक विभाग द्वारा निर्मित अवकाश गृह का उद्घाटन किया गया। इस अवकाश गृह का उद्घाटन लोकसभा सांसद काली चरण सिंह के द्वारा किया गया।

रांची में वज्रपात पीड़ितों के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भुगतान की स्वीकृति दी है। यह राशि बुंडू, चान्हो, तमाड़ और बेड़ो अंचल में वज्रपात से मरे 4 लोगों के आश्रितों को दी जाएगी। 

नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने वाले वायरल वीडियो मामले में रांची उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश 

रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने नामकुम अंचल में ताला तोड़कर प्रभार ग्रहण करने के वायरल वीडियो के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर प्रसारित हुआ था।

पड़ोसी के प्यार में दिवानी हुई महिला, 2 साल के बेटे और पति को त्याग दिया

रामगढ़ जिले में पड़ोसी के प्रेम में एक महिला ने 2 साल के बेटे और पति को त्याग दिया है। मालाा गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव की है।  बताया गया है कि पहले तो विवाहिता निशा कुमारी 2 साल के बेटे सूर्यांश को साथ लेकर प्रेमी पवन कुमार के संग 21 सितंबर को फर

प्रधानमंत्री कहते हैं हर खाते में 15 लाख आएंगे, आज तक किसी अकाउंट में आया क्याः हेमंत सोरेन

आज रांची के खेलगांव इनडोर स्टेडियम में कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशिय छात्रवृति के छात्रों को सरकारी सहयोग देने और विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास उद्धाटन कार्यक्रम रखा गया था।

CM हेमंत सोरेन पहुंचे मेकॉन चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण करने

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मेकॉन चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। वे डोरंडा स्थित जैप वन के शौर्य सभागार में नव चयनित 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद वहां गए थे।

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न पूजा पंडालों में माता रानी के दर्शन करने के लिए आमंत

बीजेपी के साथ आजसू और जदयू का गठबंधन, सीट शेयरिंग की जल्द करेंगे घोषणा 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एनडीए और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड चुनाव में बीजेपी का आजसू और जदयू के साथ गठबंधन होगा।

3 अक्टूबर से घोषणापत्र जारी करेगी बीजेपी, हिमंता बिस्वा सरमा ने दी जानकारी 

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी करने की तैयारी कर ली है। पार्टी के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 3 अक्टूबर से घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को जारी किया जाएगा।

धनबाद में खराब ट्यूबलाइट तोड़ने पर PT टीचर और सीनियर छात्रों ने स्टूडेंट को पीटा, अभिभावकों ने किया हंगामा 

धनबाद के निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र द्वारा खराब ट्यूबलाइट तोड़ने पर पीटी शिक्षक और सीनियर छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अभिभावक और परिजनों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया और पीटी शिक्षक के साथ हाथापाई की।

JSSC मैट्रिक स्तरीय एग्जाम 29 सितंबर को, परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 29 सितंबर को होगी। यह परीक्षा रांची के बूंटी स्थित आरटीसी उच्च विद्यालय हिन्दी मिडियम, पी.एच.ई.डी में आयोजित की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा 3 पाली में होनी है।

Load More